₹25 हजार का इनामी छिनैती आरोपी गिरफ्तार, जंजीर बेचकर बचे ₹1700 बरामद

अकबरपुर, कानपुर देहात।अकबरपुर पुलिस ने छिनैती की घटना में वांछित और ₹25 हजार के इनामी आरोपी शिवेन्द्र सिंह पाल उर्फ नितिन पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई जंजीर बेचने के बाद बचे ₹1700 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 12/13 सितंबर की रात करीब 2:10 बजे बाराजोड़ पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ 26 जनवरी 2026 की सुबह यूपीएसआईडीसी नवीपुर जैनपुर में एक महिला के गले से जंजीर छीनी थी। आरोपी के मुताबिक जंजीर को उसने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को ₹10 हजार में बेच दिया था। इसमें से ₹1700 उसके पास बचे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ अकबरपुर थाने में छिनैती और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें