रसूलाबाद, कानपुर देहात। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 14 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम जलियापुर निवासी नूरूद्दीन खान का 14 वर्षीय पुत्र सोहेल रसूलाबाद कस्बे के तुलसीनगर स्थित मदरसे में पढ़ाई करता था। वह 11 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और तकनीकी संसाधनों की मदद से बालक की खोजबीन की।
पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद सोहेल को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने रसूलाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया












