कानपुर देहात। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 424 वाहनों के चालान किए।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।












