राजपुर में गश्त कर रही पुलिस की चीता बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो घायल

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में सिलहरा तिराहे के पास रात में गश्त कर रही पुलिस की चीता बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आरक्षी सतेन्द्र प्रताप और होमगार्ड चालक विनोद घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। आरक्षी सतेन्द्र प्रताप और होमगार्ड विनोद चीता बाइक से सिलहरा गांव की ओर गश्त के लिए जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर जीपी द्विवेदी ने उनका उपचार किया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
राजपुर थाना अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें