कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।









