कानपुर देहात। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में दिनांक 08 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 3:00 बजे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद एवं तहसील स्तर पर भी किया जाएगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ईको पार्क माती स्थित सामुदायिक भवन में किया जाएगा, जबकि जनपद की अन्य तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं तथा महिला कल्याण विभाग की लाभार्थी महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रहे हैं तथा सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।











