मलंगा नाले के जलभराव पर डीएम सख्त, अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई

 

डीएम-एसपी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सफाई और कैचमेंट क्षेत्र चिन्हित करने के निर्देश

जालौन। लगातार बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आज प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मलंगा नाले के बढ़े जलस्तर और जलभराव का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नाले की तत्काल सफाई कराने और जलप्रवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में नाले में कई स्थानों पर कचरा फंसा मिला, जिससे पानी के बहाव में रुकावट आ रही थी। उन्होंने तत्काल कचरा हटवाकर नाले की सफाई कराने को कहा। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए जलभराव संभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए और जहां भी जलप्रवाह बाधित होने की आशंका हो, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। नाले पर अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई, उन्होंने सिंचाई विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम को नाले के कैचमेंट क्षेत्र का चिन्हांकन कराने तथा अवैध कब्जों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध कब्जे या जलप्रवाह बाधित करने वाले निर्माण मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन जलस्तर और जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें