कानपुर देहात। शिक्षक दिवस-2026 के अवसर पर 5 सितंबर को ईको पार्क, माती में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक व अविनाश चौहान, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। अतिथियों ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













