कालपी (जालौन)। एक ग्राम में भाभी से झगड़ा करना देवर को महंगा पड़ा वही उपनिरीक्षक ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम देवपुरा निवासी भरत पुत्र हरिराम अपनी भाभी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त देवर खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












