पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में घटनाओं का हो रहा खुलासा

अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
➡️ थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा चोरों के धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तगण/चोरों को किया गया गिरफ्तार ।
➡️ अभियुक्तगण/चोरों के कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल व 01 देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर हुए बरामद ।

कृपया अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.11.2025 को नरिहा निबौली रोड से कटने वाली नारायणपुरवा मोड़ पर चेकिंग करते समय 02 अभियुक्तगण 1. रूस्तम पुत्र गुलाम रसूल निवासी ठठिया, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज, 2. कुन्दन पुत्र सुरेश निवासी बौद्धनगर तिर्वा, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज को चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा मौके से एक बाइक सहित दो सहअभियुक्त 1. अमन पुत्र जाकिर निवासी फारूखीनगर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज व 2. मनीष पुत्र अशोक निवासी जवाहरनगर, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 530/2025 धारा 317(2) बीएनएस 2023 व 35(1) बीएनएसएस 2023 व 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पूछताछ विवरण:-
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने भागे हुए व्यक्तियों का नाम अमन पुत्र जाकिर निवासी फारूखीनगर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज व मनीष पुत्र अशोक निवासी जवाहरनगर, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज बताया तथा साथ ही बताया कि हम लोग साथ मिलकर बाइकों की चोरी करते हैं। चोरी करते समय लोगों को डराने के लिए यह तमंचा अपने पास रखते हैं। हमारे पास से मिली बाइक भी चोरी की है जिसको हमने कुछ दिन पहले चुराया था। आज फिर से चोरी करने के इरादे से निकले थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-पता:-
1. रूस्तम पुत्र गुलाम रसूल निवासी ठठिया, थाना ठठिया जनपद कन्नौज उम्र 19 वर्ष,
2. कुन्दन पुत्र सुरेश निवासी बौद्धनगर तिर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र 21 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त रुस्तम उपरोक्त:-
1. मु0अ0सं0 530/2025 धारा 317(2) बीएनएस 2023 व 35(1) बीएनएसएस 2023 व 3/25 आयुध अधि0 थाना अकबरपुर का0दे0।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त कुंदन उपरोक्त:-
1. मु0अ0सं0 530/2025 धारा 317(2) बीएनएस 2023 व 35(1) बीएनएसएस 2023 व 3/25 आयुध अधि0 थाना अकबरपुर का0दे0।

बरामदगी का विवरण:-
1. मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स बिना नम्बर प्लेट वाहन नंबर UP77 V 7105,
2. एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,
3. कुल 400 रू0 जामा तलाशी से ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
थाना अकबरपुर पुलिस

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें