अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जलभराव प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य द्वारा आज तहसील रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम पलिया बांसखेड़ा के मजरा नदी घाट में जलभराव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में आवश्यकतानुसार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रसूलाबाद, तहसीलदार रसूलाबाद संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें