कानपुर देहात के थाना सिकंदरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को पीड़िता के परिजन की तहरीर पर अंशू उर्फ मिर्ची के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंशू उर्फ मिर्ची, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी बुधेड़ा डेरा को 3 सितंबर को सूर्या तिराहे के पास ओवरब्रिज के नीचे बने यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदरा में बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।








