कालपी (जालौन)। अदालत से आए हुए वारंट पर चौकी प्रभारी ने धर-धर पकड़ अभियान के तहत वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर वारंट के तहत पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर ज्ञान भारतीय छौंक चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव ने कोतवाली कार्यालय में जाकर अदालत से आए हुए वारंट को प्राप्त कर पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान में जुटे हुए थे वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम शाहजहांपुर निवासी वारंटी अभियुक्त अजीत पुत्र हरभान सिंह अपने निज निवास दरवाजे में बैठा था तभी टीम ने चारों तरफ मकान को घेर कर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा बुधवार के दिन अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत कर जेल भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









