कालपी (जालौन)। चौकी प्रभारी ने बीती रात गस्त दौरान एक युवक को देशी शराब क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया तथा 22 क्वार्टर बरामद किए।
ज्ञान भारतीय छौक चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात क्षेत्र में गस्त कर रहे थे वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने हाईवे सड़क हरकुपुर बस स्टॉप पास हरकुपुर निवासी मुकेश पुत्र बालकिशुन झोला में भर कर देशी शराब 22 क्वार्टर गांव में बिक्री करने हेतु लिए जा रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया चौकी प्रभारी की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ जुर्म धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना महिला उप निरीक्षक ममतेश कुमारी को जांच सौपी एवं पुलिस ने सारी औपचारिकता पूर्ण कर अभियुक्त को निजी मुचालका में कोतवाली से छोड़ा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









