कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 की कार्ययोजना के अनुसार आज दिनंाक-24.11.2025 को ऑपरेशन मुक्ति, प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा थीम पर ओंकारेश्वर आदर्श इण्टर कॉलेज रनियॉ अकबरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के बालक/बालिकाओं को बताया कि ऑपरेशन मुक्ति एक ऐसा अभियान है जो बाल विवाह और बाल श्रम को रोकने के लिए चलाया जाता है। इस अभियान का उदेद्श्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पहचान करना व बाल श्रम में लगे बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराना तथा उन्हें बाल विवाह से बचाना है। यह अभियान सरकारी विभागों की अंतर. विभागीय टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच करके चलाया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह और बाल श्रम को समाप्त करना,बाल श्रम रोकने के लिए दुकानों, होटलों और वर्कशॉप जैसे प्रतिष्ठानों में जांच करना एवं बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाना, बालिकाओं को शिक्षा हेतु जागरूक किया गया, गुड टच, बैड टच संबंधित जानकारी दी गयी, बालिकाओं व महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं से सम्बन्धित पंपलेट वितरित किये गये साथ ही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, जननी सुरक्षा योजना, निराश्रित महिला योजना आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी टोल फ्री नंबर महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 ,साइबर हेल्पलाइन 1930 ,एंबुलेंस सेवा 108 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को अधिकारों, संबंधित योजनाओं, कानूनों एवं मुद्दों पर जागरूक किया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव,लेखा सहायक महेन्द्र श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाचार्य, बालक/बालिकायें, अध्यापक/अध्यापिकायें आदि उपस्थित रहे।











