बारा वफात पर्व में निकलते जुलूस मे अकीदतमंदों का उमडा जन सैलाब

कालपी (जालौन)। कड़ी सुरक्षा धर्म गुरुओं की अगवाई एवं हजारों लोगों की मौजूदगी में ईद मीला दुननबी व जुलूसे मोहम्मदी बड़े धूमधाम से नगर की विभिन्न सड़कों पर निकाल कर अमन शांति हेतु दुआ मांगी।
बताते चलें कि बुधवार को शाम 4 बजे रावगंज स्थित मखदूम शाह दरबार से धर्म गुरुओं नेतृत्व में तथा हजारों अकीदतमदो की मौजूदगी में जुलूसे मोहम्मदी का आगाज कर गणेशगंज स्थित बजरिया होते हुए कोतवाली कालपी होते हुए दुर्गा मंदिर चौराहे से होते हुए एम एस बी ओवर ब्रिज के नीचे से हरीगंज चौराहा से जुलैहठी बाजार से होते हुए मुन्ना फुल पावर चौराहा से होते हुए राम जानकी मंदिर चौराहा से टरननगज चौराहे से होते हुए बाजार के अंदर की सड़कों से होते हुए खोया मंडी चौराहा से होते हुए सब्जी मंडी चौराहा से रात 8 बजे खानकाह शरीफ मस्जिद में बड़े धूमधाम से समापन किया गया प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने नगर की विभिन्न सड़कों से लेकर चलने जुलूस मे पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे इसके अलावा उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य तहसीलदार श्रीश मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार इंस्पेक्टर परमहंस तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह उपनिरीक्षक रणविजय सिंह आदि पुलिस बल के साथ जुलूस में चलकर सुरक्षा व्यवस्था का बराबर जायजा ले रहे थे इतना ही नहीं खुफिया तंत्र इंस्पेक्टर एसके पटेल उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह एवं आये हुए जिले से खुफिया तंत्र के जिम्मेदार जुलूस तथा गतिविधियों का जायजा लेकर पल-पल की सूचना अपने जिला मुख्यालय में दे रहे थे जुलूस के समय बसपा के संभावित प्रत्याशी वीरपाल सिंह जगजीवन अहिरवार नेतृत्व में साथियों जिया भाई दीवान नियाज उल्लाह शफीक अंसारी लल्लन खान आदि लोगों ने पंडाल लगाकर जुलूस में निकलने वाले मेहमानों को बिशलरी पानी बोतल कोल्ड ड्रिंक की माजा बोतल पिलाकर आत्मा को ठंडा करते हुए स्वागत किया निकलने वाले जुलूस में लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया इसी क्रम में दीवान अतीक सिद्दीकी के नेतृत्व में अधिवक्ता परवेज कुरैशी राजेश गौतम अफजल कुरैशी उमर अंसारी सैय्यद अजीत अहमद आदि लोगों ने अपने-अपने पंडाल लगाकर जुलुस में निकलने वाले मेहमानों का स्वागत किया अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी ने एसडीएम सीओ प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ निकलने वाले जुलूस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया वही सुरक्षा व्यवस्था एवं सभी व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर खुश हुए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी निरीक्षक को हौसला अफजाई किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें