कालपी बारिश में सैकड़ों वर्ष पुराना बरगद का पेड़ धराशायी, दो मकान क्षतिग्रस्त

कालपी (जालौन)। बारिश के चलते नगर के मुख्य बाजार टरननगंज स्थित कनौडिया हाउस के बाहर लगा पुराना विशाल बरगद का पेड़ बुधवार को अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से पास स्थित दो मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय मकान में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
विशाल बरगद का पेड़ मुख्य बाजार टरननगंज में अवस्थी पानी वाले के सामने कनौडिया हाउस के बाहर स्थित था। लगातार बारिश के बीच अचानक पेड़ दो मकानों के ऊपर जा गिरा। पेड़ के गिरने से मकान की छज्जे की बाउंड्री और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं आई।क्षतिग्रस्त मकान महेंद्र सिंह का बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन को घटना से अवगत कराया।अधिवक्ता कुशाग्र कनौडिया ने भी घटना की जानकारी नगर पालिका प्रशासन को देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने पहुँच कर डालो दीबाल से हटवाने का कर रहे है स्थानीय लोगों के अनुसार, विशाल बरगद का पेड़ काफी पुराना था और लंबे समय से यहां खड़ा था। पेड़ गिरने के बाद आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें