कालपी (जालौन)। आने वाले त्योहारों में आम जनमानस को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तरह से कमर कसली है वही बीती रात उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल संयुक्त चैकिंग अभियान चलाकर वापस लौट रहे थे उसी समय दोनों अधिकारियों को आलमपुर चौराहे हाईवे में आये उसी समय निकल रही स्कॉर्पियो गाड़ी को देख कर शक हुआ वही तत्काल मौजूद पुलिस जवानों ने गाड़ी नंबर यूपी 92 एबी 9099 चालक अंकित यादव को रोककर जामा तलाशी ली उसी दौरान लगभग 5 कुंटल खोया भरकर कानपुर की ओर जा रहा था मौजूद दोनों अधिकारियों ने चालक से पूछताछ कर रखें खोया के अभिलेख मांगे तो अभिलेख दिखाने में कहा कि कोई कागजात नहीं है कोई कागज नहीं दिखा सका उक्त गाड़ी को पकड़वा कर पुलिस को कोतवाली में खड़े करने के निर्देश दिए मौजूद पुलिस ने गाड़ी को कोतवाली में खड़ा कराया अधिकारियों के द्वारा भारी मात्रा में खोया पकड़ने पर खोया व्यापारियों बीच हड़कंप मच गया एसडीएम ने खाद्य विभाग अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए वही निर्देश पाकर मंगलवार के दिन खाद्य सुरक्षा विभाग सहायक कमिश्नर एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल विनोद कुमार आदि अधिकारियों ने टीम के साथ पहुंच कर कोतवाली प्रांगण में खड़ी गाड़ी में रखा हुआ लगभग 5 कुंटल खोया का निरीक्षण किया साथ में उन्होंने अवगत कराया कि खोया की सेंपलिंग ली गई है यह प्रयोगशाला भेजी जाएगी जो जांच में आएगा उसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी जब तक यह खोया कोल्ड स्टोर उरई रहिया फैक्ट्री स्थित में सुरक्षित रखा जाएगा कोतवाली कालपी से खाद्य सुरक्षा टीम अधिकारियों ने एक सिपाही को गाड़ी में बैठाकर उक्त चालक के साथ उरई रहिया स्थित कोल्ड स्टोर में खोया रखने के लिए कूच कर गए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









