12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक

उरई। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु विगत न्यायाधीश  विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल-मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन  मनाली चन्द्रा की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में जिले के समस्त उपजिला मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं तहसीलदारों के साथ के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन  मनाली चन्द्रा द्वारा उपजिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि उनके न्यायालयों में लम्बित दाण्डिक प्रकीर्ण वादों को चिन्हित कराकर अतिशीघ्र इनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करायें और अपने विभाग से सम्बन्धित मामलों में तत्परता से पैरवी कराना सुनिश्चित करें।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन  मनाली चन्द्रा ने उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को इस आशय का निर्देश निर्गत करें कि वे विभिन्न न्यायालयों से निर्गत सम्मन/ नोटिसों का तामीला शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें, क्यों कि यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कतिपय थानों से सम्मन/ नोटिसों का तामीला सही ढंग से नहीं कराया जाता है। इस सम्बन्ध में ढिलाई न बरती जाये और वे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निरन्तर सम्पर्क में रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु डायल 112 गाड़ियों से कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  मनाली चन्द्रा ने उपस्थित सभी तहसीलदारों से कहा कि  उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाना है। इस हेतु चिन्हित राजस्व वादों का अधिकतम निस्तारण किया जाना है। उन्होंने लोकअदालत की सफलता हेतु तहसील बार अध्यक्ष/ सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ सामन्जस्य एवं उनके द्वारा वादकारियों को सुलह हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर बल तथा इसमें ग्राम स्तर पर लेखपालों का सहयोग लिये जाने हेतु उन्हें निर्देशित किया।
बैठक में उपजिला मजिस्ट्रेट उरई  उत्तम कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी उरई  राजीव कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी जालौन  अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी माधौगढ़  अम्बुज सिंह यादव एवं तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव/तहसीलदार उरई  मनोज कुमार, तहसीलदार जालौन  अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार माधौगढ़  भुवनेश कुमार एवं नायब तहसीलदार कोंच वैभव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें