सीसामऊ वार्ड 59 में हाहाकार! जब ज़मीन पर उतरी भारतीय रक्षक पार्टी, तो फूटा जनता का आक्रोश

कानपुर। सीसामऊ के वार्ड 59 में बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आ चुके स्थानीय लोगों का गुस्सा रविवार को उस वक्त भड़क उठा, जब भारतीय रक्षक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाके में तूफ़ानी जनसंपर्क चलाया। गलियों में उतरे कार्यकर्ताओं के सामने जनता का दर्द और आक्रोश छलक पड़ा।
अभियान की कमान डॉ. कुलदीप मिश्रा, एडवोकेट रुद्र सक्सेना और अमित शुक्ला ने संभाली। टीम ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, जहाँ दूषित पानी, जलभराव, चोक नालियों और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की वजह से नारकीय बनी ज़िंदगी की शिकायतें सामने आईं।
जनता की समस्याएं सुनते ही पार्टी नेताओं ने मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता कर जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। साथ ही ऐलान किया कि वार्ड 59 में जल्द ही एक विशेष ‘जनसमस्या निवारण कैंप’ लगाकर समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि यह ज़मीन और आम लोगों की अपनी पार्टी है और जनता के साथ मिलकर ही इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें