कालपी (जालौन)। रविवार के दिन विधायक एवं बनखंडी मंदिर के महंत समेत दोनों ने लाखों के होने वाले भवन का पूजन कर शिलान्यास किया।
नगर के आलमपुर स्थित मां बनखंडी मंदिर प्रांगण में आयोजित शिलान्यास समारोह में मंदिर के महंत जमुनादास महाराज कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी समेत दोनों ने स्थानीय भाजपा के लोगों की उपस्थिति में विद्वान पंडित के द्वारा वेद मत्रों के उच्चारण से पूजा अर्चना कराई गई समारोह पर विधायक चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महंत के कहने पर तथा आदि भक्तों के हितों का ध्यान रखते हुए मंदिर में पर्यटन विभाग से नए भवन के लिए धनराशि स्वीकृत कराई गई है मंदिर के लिए महंत जी का जो आदेश होगा वह मैं सदैव पालन कर सेवा में समर्पित रहूंगा इसके उपरांत उन्होंने फावड़ा से मिट्टी खोदकर शिलान्यास किया संस्था के लोगों ने अवगत कराया कि पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत धनराशि 70 लाख 47 हजार रुपए की लागत से मल्टी परपज हॉल सोलर लाइट एवं इंटरलॉकिंग निर्माण करने के लिए कार्य दाई संस्था अधिशाषी अधिकारी उमा मस शुक्ल क्षेत्रीय अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा अवर अभियंता मौल कुमार यादव लोगों की देखरेख में निर्माण कराया जाएगा टीम ने अवगत कराया भवन को तैयार करने में लगभग 3 महीने लगकर निर्माण पूरा किया जाएगा इसी प्रकार गणेशगंज स्थित गणेश मंदिर में विधायक ने पहुंचकर मंदिर के महंत की उपस्थिति में मौजूद विद्वान पंडित के द्वारा लगभग 68 लख रुपए से बनने वाले भवन का पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया उपस्थित लोगों में महंत ऋषभ महाराज मनोज चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी भारत सिंह यादव सर्राफा मंडल अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी बबलू सिंह राणा राजेंद्र साहु ब्राह्मण सभा जिला अध्यक्ष राजू पाठक पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी बाबू सिंह यादव जीतू तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा ब्रह्मा सिंह यादव कन्हैया मिश्रा धर्मेंद्र पाल देवेंद्र गुप्ता कुलदीप शर्मा आदि दर्जनों लोग दोनों कार्यक्रम में मौजूद रहे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









