उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का जनपद कानपुर देहात भ्रमण कार्यक्रम।

 

दिनांक 25 अगस्त को आयोग का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा जनपद कानपुर देहात का भ्रमण दिनांक 25 अगस्त 2026 को किया जाएगा। भ्रमण के दौरान आयोग द्वारा स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण से संबंधित विषयों के साथ-साथ  अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति  राम औतार सिंह तथा  सदस्यगण  बृजेश कुमार,  संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया एवं  एस.पी. सिंह उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 25 अगस्त 2026 को आयोग प्रातः 09:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:00 बजे कानपुर देहात पहुंचेगा। तत्पश्चात जिलाधिकारी के साथ जनपद के अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक बैठक/आयोग की जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें नागरिकों से आपत्तियां एवं सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। अपराह्न 02:00 से 04:00 बजे तक आरक्षित समय के उपरांत आयोग सायं 04:00 बजे जनपद औरैया के लिए प्रस्थान करेगा तथा रात्रि विश्राम औरैया में करेगा।
आयोग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित जनसुनवाई में उपस्थित होकर पिछड़े वर्गों से संबंधित अपने सुझाव एवं आपत्तियां आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें