कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला राजघाट से दो सगी नाबालिग बहनों के घर से गायब होने के मामले में उनकी मां ने मोहल्ले के ही दो युवकों के खिलाफ कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस के द्वारा दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
उक्त प्रकरण को लेकर पीड़िता की मां ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 16 अगस्त 2026 की रात करीब दो बजे वह अपने घर में सो रही थी उसका पति रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था सुबह जागने पर उसने देखा कि उसकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी और 15 वर्षीय छोटी बेटी घर में मौजूद नहीं थीं महिला ने दोनों बेटियों की तलाश रिश्तेदारों के यहां की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला इसके बाद मोहल्ले में जानकारी करने पर पता चला कि रामगोपाल यादव के मकान में रहने वाले आरोपियों भगवान दास तथा मोनू निवासी राजघाट कालपी दोनों किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों भगवान दास तथा मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस दोनों नाबालिग बहनों की बरामदगी मामले की जांच में जुटी है लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं को लेकर नागरिकों में चिंता जताई है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














