कालपी (जालौन)। नगर में एक महीना पहले 25 वर्षीय अर्ध विक्षिप्त युवक घर से लापता होने की घटना पर पीड़ित पिता की तहरीर पर कालपी पुलिस ने गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर महमूदपुर चौकी प्रभारी दिलीप मिश्रा को जांच सौंपी।
मोहल्ला अदल सराय निवासी पीड़ित कलम पुत्र उस्मान ने कोतवाली कालपी में गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि एक महीना पूर्व से घर से मेरा पुत्र चला गया था जो मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त था इस वजह से मेरा पुत्र शाही आलम लापता हो गया था जिसकी खोज भी कई जगह की फिर भी लापता पुत्र नहीं मिल सका पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से मांग की है कि लापता पुत्र को खोज कर शीघ्र उपलब्ध कराये जाने हेतु न्याय की गुहार लगायी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














