कालपी (जालौन)। नगर तथा ग्रामीण अंचलों में आपस में तथा झगड़ा कर रहे सात लोगों को कालपी पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव सिपाही रंजीत आदि पुलिस बल के साथ-क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम मसगाया निवासी गण शिवम पुत्र महेश धीरज पुत्र हिम्मत राम राहुल रवि पुत्रगण प्रेम नारायण देवेंद्र समेत चारों लोग आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उक्त पुलिस टीम ने ग्राम शाहजहांपुर में पहुंचकर उक्त गांव के निवासी गण सैयददीन पुत्र शकूर इमरान पुत्र सैयददीन समेत पिता पुत्र आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक यादव पुलिस बल साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला उदनपुरा निवासी देवेंद्र पुत्र कालका पड़ोसी व्यक्ति को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली हाबालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने 7 अभियुक्तों खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









