उचित दर विक्रेताओं/अन्नपूर्णा भवन संचालक का लाभांश रू90 से बढ़ाकर रू0 125 प्रति क्विंटल किए जाने पर कानपुर देहात में आयोजित हुए कार्यक्रम

 

कानपुर देहात के विधानसभा क्षेत्रों में भी देखा गया सजीव प्रसारण

कानपुर देहात। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की अध्यक्षता में आज लोक भवन, लखनऊ में प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं/अन्नपूर्णा भवन संचालकों के हित में उनके लाभांश में वृद्धि करते हुए रू0 90 से बढ़ाकर रू0 125 प्रति क्विंटल किए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट में राज्य मंत्री  प्रतिभा शुक्ला  की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी/जला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह, संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा उचित दर विक्रेताओं/अन्नपूर्णा भवन संचालकों ने प्रतिभाग किया। सभी ने लोक भवन, लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।
ज्यमंत्री  एवं जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया कि  मुख्यमंत्री के द्वारा उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न वितरण के सापेक्ष मिलने वाले लाभांश को 90 रूपये प्रति कुंटल की दर से बढ़ाकर 125 रूपये प्रति कुंटल किये जाने की घोषणा की गयी है, जिसके लिये उचित दर विक्रेताओं के संगठन प्रदेश स्तर पर निरंतर शासन से अपना लाभांश बढ़ाये जाने की मांग कर रहे थे, जिसे मुख्यमंत्री के द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुये उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में कुल 35 रूपये प्रति कुंटल की बढोत्तरी की है। इस घोषणा से उचित दर विक्रेताओं को मिलने वाली लाभांश की धनराशि में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी तथा उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा उचित दर विक्रेताओं द्वारा किये जाने रहे राशन वितरण के सापेक्ष उचित दर विक्रेताओं को पर्याप्त सम्मान व आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, जिससे उचित दर विक्रेता और अधिक पारदर्शाी वितरण करने के लिये प्रेरित होगें।
राज्यमंत्री  के द्वारा यह भी अवगत कराया कि उक्त कार्य के अतिरिक्त  मुख्यमंत्री  के द्वारा प्रदेश की समस्त उचित दर दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित किये जाने के सम्बन्ध में भी बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अन्तर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 30 व वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत कुल 06 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत अन्य 23 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य भी अन्तिम चरण में है। शासन की मंशानुसार प्रदेश के हर उचित दर विक्रेता को राशन वितरण एवं आय में वृद्धि हेतु अन्य कार्यों के लिये अन्नपूर्णा भवन उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है, जिससे उचित दर विक्रेताओं के द्वारा राशन वितरण के अतिरिक्त, अन्य आवश्यक सामग्री, सेवाओं आदि से सम्बन्धित कार्य कर अपनी आय में वृद्धि करने का कार्य कर सकते है। प्रदेश सरकार उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध है।
लाभांश में वृद्धि किए जाने के निर्णय पर जनपद के उचित दर विक्रेताओं एवं अन्नपूर्णा भवन संचालकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि लाभांश में वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

विधानसभा क्षेत्रों में भी देखा गया सजीव प्रसारण

जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भी मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा उचित दर विक्रेताओं/अन्नपूर्णा भवन संचालकों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया।
विधानसभा भोगनीपुर अन्तर्गत नगर पालिका पुखरायां में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान  की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान अन्य  जनप्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं संबंधित अधिकारी तथा उचित दर विक्रेता/अन्नपूर्णा भवन संचालक उपस्थित रहे।
विधानसभा सिकंदरा के अन्तर्गत तहसील सिकंदरा में  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  अजीत सिंह पाल  की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, संबंधित अधिकारी तथा उचित दर विक्रेता/अन्नपूर्णा भवन संचालक उपस्थित रहे।
विधानसभा रसूलाबाद के अन्तर्गत तहसील रसूलाबाद में  विधायक रसूलाबाद  पूनम शंखवार  की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित अधिकारी तथा उचित दर विक्रेता/अन्नपूर्णा भवन संचालक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी उचित दर विक्रेताओं एवं अन्नपूर्णा भवन संचालकों ने प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में किए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री  के प्रति आभार व्यक्त किया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, अन्नपूर्णा भवन संचालक आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें