कालपी (जालौन)। बीते दिन एक ग्राम से खेत में जाने का बहाना बनाकर 45 वर्षीय तीन बच्चों की मां लापता होने की घटना को लेकर पति ने भांजे के साथ भागने की आशंका जताई पीड़ित पति ने कोतवाली कालपी में अपनी पत्नी के लापता होने की घटना पर गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज करने की लगाई गुहार।
महेवा ब्लाक के ग्राम बैरई निवासी पति दयाशंकर सिंह ने रविवार के दिन कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि 15 अगस्त दिन शनिवार को मेरी पत्नी ममता सिंह खेत में चारा काटने के लिए गई हुई थी जब देर रात तक घर वापस नहीं आई हम लोगों ने पता लगाया तो मेरी पत्नी का कहीं भी पता नहीं चल सका मुझे विश्वास है कि मेरा भांजा कल्लू निवासी जनपद कानपुर देहात ग्राम बिधरिया ही मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर तथा प्रेम प्रसंग के जाल में फंसा कर भागने में पूर्ण रूप से सफल हुआ है घटना में पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक एवं हल्का इंचार्ज से मांग की है मेरी पत्नी को शीघ्र उपलब्ध कराकर न्याय की गुहार लगाई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









