कालपी (जालौन)। 2 ग्रामों में अलग-अलग जगह युवकों को पड़ोसियों से लड़ना महंगा पड़ा ज्ञान भारतीय छौक चौकी प्रभारी एवं हल्का इंचार्ज ने उपरोक्त लोगों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक चौकी प्रभारी विपिन यादव सिपाही रंजीत पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम मसगाया निवासी महेश पुत्र राधा रमन पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक हल्का इंचार्ज देवेंद्र सिंह भदोरिया क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम तिरही निवासी अरविंद पुत्र बलवान सिंह यादव पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









