उरई। क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि जिला खेल कार्यालय, उरई के तत्वाधान में दिनांक 13 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से राज्य कर्मचारी/अधिकारीयों के विभिन्न खेलो (टेनिस, बालीवाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिन्टन टेबुल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटवाल, कैरम बिज, कुश्ती, पावरलिफ्रिटिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो एवं योगासन) में जनपद स्तरीय चयन / ट्रायल्स फिजीकल एवं स्किल टेस्ट के आधार पर सम्पन्न किये गये जिसमें निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चयनित किया गया जो दिनांक 18 एवं 19 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय झांसी में आयोजित मण्डल स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन / ट्रायल्स में प्रतिभाग करेगे। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग से चन्द्रपाल सिंह एथलेटिक्स, राजकीय पॉलिटेक्निक से राघवेंद्र हॉकी, सिंचाई विभाग से रवि प्रताप सिंह कबड्डी, वेतवा नहर प्रखण्ड द्वितीय से मोहन सिंह परिहार एथलेटिक्स, पंचायती राज विभाग से रामेंद्र प्रताप सिंह टेबिल टेनिस, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोंच से लोकेश कुमार सिंह क्रिकेट, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोंच से अनन्त राम वर्मा बालीबाल, पंचायती राज विभाग से ऋषभ शर्मा बैडमिंटन, डी०आर०डी०ए० विभाग से अखिलेश तिवारी बैडमिंटन, खेल विभाग से मुकेश भारतीय तैराकी, कृषि विभाग से गिरेन्द्र कुमार शर्मा वालीबाल, सिंचाई विभाग से अंकित कुमार सिंह पावर लिफिटिंग, सिंचाई विभाग से किशन पाण्डेय एथलेटिक्स, सिंचाई विभाग से अनिल कुमार तैराकी, कृषि विभाग से हर्ष शर्मा वालीबाल में प्रतिभाग करेंगे।









