ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह के संबोधन ने बांधा समां

पुखरायां। विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगे को सलामी देते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर बेहद प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कक्षा नौ के छात्र अमन की प्रतिभा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अमन ने अपने हाथों से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीद चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के शानदार स्केच तैयार किए और उन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह को भेंट किया। छात्र की कलात्मक प्रतिभा और मेहनत को देखकर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं काफी प्रभावित हुए। अमन द्वारा बनाए गए ये स्केच पूरे विद्यालय में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह ने अमन की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी पढ़ाई के साथ-साथ कला, संस्कृति, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व प्रधानाचार्य अमर सिंह सचान , शिक्षक अर्पण सचान , हवन कुमार राजेश कुमार निरंजन शिप्रा दुबे हरिओम सिंह अभिनव कुमार चंद्रशेखर सचान ज्ञानेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह हरिओम सिंह राजकुमार सर्वण कुमार संगीता सचान आदि









