कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।












