पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान , गलत नंबर प्लेट वाले 4 डमफर सीज

रसूलाबाद कानपुर देहात ।रसूलाबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने पर गलत नम्बर प्लेट वाले चार डम्फरों को सीज किया गया।
रसूलाबाद कोतवाल सतीश कुमार सिंह की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में वाहनों के संचालकों में हड़कंप मचा दिया है।
बीती रात रसूलाबाद के कोतवाल और पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों चौराहों और तिराहों पर वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई डम्फर गलत नंबर प्लेट या नियमों के उल्लंघन के साथ चल रहे थे। इसके चलते 4 डांफरो को मौके पर जब्त कर संबंधित चालान किये गए। सभी वाहनों पर अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नम्बर प्लेट और दस्तावेज दुरुस्त रखें ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। पुलिस का यह भी कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई होती रहेगी ताकि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जा सके ।इस अभियान के बाद वाहन चालकों के बीच सतर्कता बढ़ी है।
मौके पर पुलिस द्वारा समझाया गया कि फर्जी या गलत नम्बर प्लेट कागजों में गड़बड़ी तथा यातायात नियमों की अनदेखी सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है।
पुलिस के अनुसार रसूलाबाद कस्बे में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें