कालपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, 2.72 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर बरामद

कालपी(जालौन)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कालपी पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को मोहल्ला रामगंज तथा 7 अगस्त 2026 को मोहल्ला हरिगंज में चोरी की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में थाना कालपी में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस इन घटनाओं के खुलासे के लिए आरोपी की तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग के वॉच टावर के पास से शिवम पुत्र बालमुकुंद दुबे, निवासी ग्राम पिथऊपुर, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह करीब 5:30 बजे की गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,72,020 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा सोने के दो मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, एक चेन, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी, नाक की नथ और सुई-धागा समेत चांदी की कमर पेटी, पायल, हथफूल, बिछिया, चांदी का नोट, चांदी के सिक्के और चांदी की हाय बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, बरामद नकदी में 1 लाख 20 हजार रुपये मुकदमा संख्या 43/26 से संबंधित हैं, जबकि 1 लाख 52 हजार 20 रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर मुकदमा संख्या 180/26 से संबंधित बताए गए हैं। दोनों मामले थाना कालपी में धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में धारा 363/366 भादवि तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विशाल भड़ाना, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चन्देल, आरक्षी हनीफ शाह और आरक्षी महेन्द्र कुमार भारतीय शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आर० एन० शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें