कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, तीन वांछित व वारंटी गिरफ्तार

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित एवं वारंटी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
थाना मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 191/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त नत्थूराम उर्फ नाथूराम पुत्र स्वर्गीय लज्जाराम और राहुल पुत्र रामदास, निवासी ग्राम जैतापुर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
वहीं थाना रसूलाबाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 295/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 से संबंधित वांछित अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र स्वर्गीय गयादीन, निवासी ग्राम एकघरा को गिरफ्तार किया।
थाना शिवली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 526/20 में आईपीसी की धारा 272/273 से संबंधित वारंटी अभियुक्त सतेन्द्र कुमार उर्फ गोरेलाल पुत्र राजेन्द्र कुमार द्विवेदी, निवासी शंकर नगर कस्बा शिवली को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके साथ ही जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने 08 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। इनमें थाना रूरा पुलिस ने एक, थाना डेरापुर पुलिस ने तीन और थाना रसूलाबाद पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें