कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 544 वाहनों के चालान किए।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। पुलिस के मुताबिक सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।









