जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में रबी गोष्ठी/जैव उर्वरको के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन विकास खंड अकबरपुर में किया गया

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में रबी गोष्ठी/जैव उर्वरको के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन विकास खंड अकबरपुर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि विशेषज्ञ अमर सिंह पाल, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला इंचार्ज सूरजभान सिंह, एडीओ कृषि प्रवीर सिंह , बीज प्रभारी जयवीर सिंह, एसएमएस बृजेंद्र सिंह, शिवमंगल सिंह ,बच्चनलाल, प्रवीण प्रताप सिंह ,जगत सिंह ,कुलदीप कुमार, सैकड़ो की संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे। इस दौरान उनको बताया कि जैव उर्वरकों का प्रयोग करके किसान भाई उपज 15 से 20% बढ़ा सकते हैं। रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम से कम करें , गोबर की खाद ,हरी खाद का प्रयोग करके अधिक उत्पादन प्राप्त करें। पराली प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई माननीय राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा धारा 24 और 26 के तहत पराली जलाने को अपराध माना गया है अगर कोई किसान भाई पराली जलाता है तो उसे पर 5000 से लेकर 30000 रूपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। पराली में आग न लगाए बल्कि उसकी मिट्टी में पलट करके अच्छी खाद बन जाती है । गौशाला में दान कर सकते हैं। मिट्टी में आग लगने से मिट्टी का जीवाश्म कार्बन जलकर नष्ट हो जाता है। कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि प्रवीर सिंह द्वारा किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें