शिकायतों का समय से करें निस्तारण-अवनीश

कालपी (जालौन)। नामित अधिकारी वीडियो कदौरा न आने पर मौजूद फरियादी का गुस्सा फूट पड़ा वही फरियादियों को समझा कर स्वयं में अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित किया गया वहीं कुल तीन फरियादियों ने अपनी अपनी पीड़ा सुना कर निस्तारण किए जाने की मांग की मौके में एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन कोतवाली कालपी अतिथि ग्रह में आयोजित समाधान दिवस पर कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने मौजूद राजस्व कर्मियों से कडे शब्दों में कहा कि जो फरियादियों ने शिकायत आज प्रस्तुत की है वह शिकायतें राजस्व से संबंधित है संबंधित लेखपाल पुलिस बल के साथ में ले जाकर मौके में निस्तारण करना सुनिश्चित करें निस्तारण में किसी भी टीम ने लापरवाही की तो ऐसी टीम को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा फरियादियों में ग्राम मैनूपुर निवासी लालजी पुत्र बाल किशुन आदि लोगों ने शिकायत प्रस्तुत करके अवगत कराया कि आराजी की नाप के बाद विपक्षी खेत में अवैध रूप से कब्जा कर रहा है पुनः नाप कराये जाने की मांग की आदि तीन
शिकायत प्रस्तुत की गई उपस्थित लोगों में उप निरीक्षक मंमतेश कुमारी राजस्व निरीक्षक राजेंद्र बाबू सोनी सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में विभा पल्लवी श्रीवास्तव आकाश राघवेंद्र राहुल कुमार कमलेश कुमार द्विवेदी योगेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें