कालपी (जालौन)। एसडीएम विनय कुमार मौर्य एवं सीओ राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की उपस्थित मे अपर पुलिस अधीक्षक ने एवं गणमान्य लोगों समस्त पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में परामर्श केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर बड़े धूमधाम से किया।
शनिवार दोपहर उपरांत लगभग 3 बजे कोतवाली कालपी अतिथि ग्रह में स्थित परामर्श केंद्र का अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि महिला से संबंधित उत्पीड़न मामले पीड़ितों को उरई अब नहीं जाना पड़ेगा इस केंद्र में कोतवाली कालपी थाना आटा थाना कदौरा थाना चुर्खी चारों थानों के मामले इस परामर्श केंद्र पर निस्तारण किए जाएंगे संबंधित मामले निस्तारण के लिए टीम में शिव बालक सिंह यादव जय खत्री डॉक्टर शुभम मिश्रा संतोष अवस्थी एवं प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह महिला उप निरीक्षक ममतेश कुमारी महिला सिपाही संध्या सिपाही मुलायम सिंह समेत लोगों के बीच मामले रखकर दोनों पक्षों को सुलह समझौते की कार्यवाही से दोनों पक्षों को जागरूक किया जाएगा जब दोनों पक्ष सहमत होंगे ऐसे मामलों में समझौता करा कर घर जाने के लिए हरी झंडी दी जाएगी यदि कोई पक्ष नहीं मानता है तो उसके लिए कानूनी प्रक्रिया संबंधित थाना एवं अदालत से कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर ज्यादातर मामले सुलह समझौता से निस्तारण किया जाएं यही प्रक्रिया हाई कोर्ट में भी चलाई जा रही है जिससे लोगों को अदालत में फिजूल खर्चे से दोनों पक्ष बच सके यही टीम का सदैव प्रयास रहेगा उद्घाटन के समय मौजूद लोगों में कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी हमराही आशीष यादव महिला सिपाही आदि लोग मौजूद थे प्रभारी निरीक्षक ने आए हुए मुख्य अतिथि एएसपी एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा गण लोगों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









