परचून की दुकान की आड़ में गांजे की बिक्री, 770 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। थाना रसूलाबाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम इकघरा में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी परचून की दुकान की आड़ में गांजे की बिक्री कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार पुत्र गयादीन, निवासी ग्राम इकघरा, थाना रसूलाबाद, उम्र करीब 46 वर्ष को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रसूलाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 295/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी आबकारी अधिनियम और वर्ष 2009 में धारा 354 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें