लॉयर्स एसोसिएशन मैथा में बढ़ी खींचतान, अनुशासन के लिए दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

शिवली कानपुर देहात। लॉयर्स एसोसिएशन मैथा तहसील की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चल रही खींचतान बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को लॉयर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन एसोसिएशन के सुचारू संचालन एवं अनुशासन को बनाए रखने के लिए दो मुख्य प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किए गए।
मैथा तहसील के लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि जो अधिवक्ता लॉयर्स एसोसिएशन मैथा के हितों के प्रतिकूल अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा एवं महामंत्री धर्मवीर सिंह सेंगर द्वारा भूपेंद्र कुमार यादव सुधीर सिंह भदौरिया राजीव दीक्षित गौरव त्रिवेदी अनुज पाल वीरेंद्र सिंह सेंगर गोविंद सिंह सेंगर रणविजय सिंह एवं नेहा शुक्ला आदि अधिवक्ताओं को नोटिस भी जारी की गई हैं। बैठक में संगठन के आगामी निर्वाचन की प्रक्रिया को समय पर संपन्न करने के लिए एक विशेष बैठक आहूत किया जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा महामंत्री धर्मवीर सिंह सेंगर उपाध्यक्ष राहुल दीक्षित सह मंत्री शारदा शंकर शुक्ला पुस्तकालय अध्यक्ष नरेंद्र कमल कोषाध्यक्ष क्षितिज सिंह सेंगर आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें