कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। भोगनीपुर पुलिस ने वांछित आरोपियों बिहारी उर्फ श्यामबिहारी, रवि कुमार और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। वहीं भोगनीपुर पुलिस ने सचिन को 12 बोर के अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में वांछित अंश भदौरिया को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 27 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की गई।









