कानपुर देहात पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई, वांछित और वारंटी समेत 11 गिरफ्तार

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 6 अगस्त को अभियान चलाकर कार्रवाई की। रनियां पुलिस ने वांछित अभियुक्त रोहित सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं सिकंदरा और शिवली पुलिस ने आबकारी अधिनियम और फौजदारी वाद से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। राजपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 15 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें