कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने विशेष यातायात अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 216 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है।












