कानपुर देहात। न्यायाधीश, कानपुर देहात के आदेशानुसार सर्वसाधारण को अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कानपुर देहात) सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने सूचित किया है कि जनपद न्यायालय परिसर स्थित वाहन स्टैण्ड, की नीलामी की कार्यवाही दिनाँक 13.08.2026 को सायं 04.30 बजे जनपद न्यायालय, कानपुर देहात के मीटिंग हॉल में खुली बोली के आधार पर सम्पन्न होगी। आवेदन दिनांक 01.08.2026 से नजारत अनुभाग से प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन प्राप्त किये जानें की अन्तिम तिथि 11.08.2026 व आवेदन दाखिल करनें की अन्तिम तिथि 12.08.2026 नियत की गयी है। उपरोक्त नीलामी में इच्छुक व्यक्ति नियमानुसार भाग ले सकते हैं तथा नीलामी की नियम व शर्ते जनपद न्यायालय कानपुर देहात के सूचना पट पर व जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील अकबरपुर कार्यालय व एकीकृत बार एसोसिएशन के सूचना पटों से किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10.00 से 5. ०० बजे तक अवलोकित कर सकते है।
इसके साथ ही नीलामी की सूचना, नियम व शर्ते जनपद न्यायालय, कानपुर देहात के वेबसाइट https://kanpurdehat.dcourt.gov.in व माननीय उच्च न्यायालय की वेबसाईट www.allahabadhighcourt.in पर भी उपलब्ध है।














