कानपुर देहात- जिलाधिकारी कपिल सिंह निर्देश के क्रम में एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में व जिला प्रोबेशन अधिकारी की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलासा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 08 नवजात बालिकाओं का केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमे बालिकाओें की माताओं को बेबी केयर किट वितरित की गयी। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा महिलाओं व पुरूषों को बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करने, बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने, बालिकाओं को बालकों के समकक्ष समझा जाना तथा कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया गया साथ ही मु0 कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के आवेदन कराये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी।
विकास खण्ड मलासा के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी व नायाब तहसीलदार द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने केन्द्रों में शपथ दिलाने हेतु प्रेरित किया गया, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बच्चों के सुरक्षात्मक वातावरण के विषय में बताया गया साथ ही प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा स्तर पर गठित ग्राम बाल संरक्षण समिति के माध्यम से समस्त ग्राम सभाओं के परिवारांे को जागरूक किया जाना है। जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ्ऱाओ योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुये पम्पलेट्स पोस्टर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मलासा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मलासा, नायाब तहसीलदार भोगनीपुर, ए0डी0ओ0आई0एस0बी0, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रतिनिधि खण्ड शिक्षा अधिकार, जिला प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी (गै0सं0), जिला मिशन समन्वयक, जेण्डर स्पेशलिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, बी0एम0एम0, सुपरवाइजर, आगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुयें, महिला व पुरूष आदि लोग उपस्थिति रहे।












