कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि चारू चौधरी, उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से दिनांक-05 अगस्त 2026 समय-अपराह्न 12ः00 बजे महिला जनसुनवाई कार्यक्रम जनपद कानपुर देहात के सर्किट हाउस के सभागार में प्रस्तावित है। जिसमें जनपद की कोई भी पीड़ित महिला उपाध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या के निराकरण हेतु प्रार्थना पत्र दे सकती है।












