भोगनीपुर पुलिस ने चैन स्नैचिंग के वांछित आरोपी को दबोचा, ₹64,800 बरामद

कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी लवकुश ठाकुर निवासी कुटरा मकनपुर, थाना सजेती, कानपुर नगर के कब्जे से ₹64,800 बरामद किए हैं, जो पुलिस के अनुसार छिनैती और लूटे गए सोने के आभूषणों की बिक्री से मिले थे।
पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई 2026 को पुखरायां के सुआ बाबा मंदिर के पास एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना के संबंध में थाना भोगनीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। 3 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम जरैलापुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बांदा और कानपुर देहात में हुई कई छिनैती और लूट की घटनाओं में अपने साथियों के साथ शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि छीने गए आभूषणों को बेचकर मिली रकम का आपस में बंटवारा किया जाता था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें