गौ सेवा आयोग के सदस्य व उप जिलाधिकारी उरई ने मृतका के परिजनों के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के क्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सेंगर व उप जिलाधिकारी उरई उत्तम कुमार तिवारी ने ग्राम रुरा अड्डू, तहसील उरई पहुंचकर मृतका खुशी चौहान के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।
उप जिलाधिकारी ने मृतका के पिता भगवत सिंह को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत सहायता राशि का प्रमाणपत्र एवं आरटीजीएस के माध्यम से प्रेषित धनराशि की जानकारी देते हुए शासन की संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है तथा हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। बताया गया कि मृतका खुशी चौहान की 29 जनवरी 2025 को किसी बहसी हत्यारे द्वारा हत्या हो जाने के उपरांत शासन स्तर पर प्रकरण का परीक्षण किया गया था, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5,00,000 (पांच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। यह धनराशि 03 अगस्त 2026 को आरटीजीएस के माध्यम से लाभार्थी के खाते में प्रेषित की गई।
इस अवसर पर तहसीलदार श्रीश मिश्रा, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें