कालपी/जालौन। मित्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पाल के निज निवास पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का आगमन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के साथ बड़े भाई चंद्रशेखर यादव (चंदौली), शैलेंद्र यादव (लखनऊ), मुकेश यादव (सभासद, उरई), सुजीत यादव (बलिया), सोनू यादव (नगर उपाध्यक्ष, कालपी), रामखिलावन यादव (नगर उपाध्यक्ष, कालपी), प्रांजल सविता (नगर सचिव, कालपी), धर्मेंद्र दोहरे (विधानसभा अध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा), रंजीत यादव, अंजीत यादव, चंकी सैनी, नरेंद्र यादव सहित अनेक समाजवादी साथी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पाल को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, “आप जिस निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। ऐसे कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ता ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में आपका राजनीतिक भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव हमेशा पार्टी और संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।”
इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं मित्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।












