कानपुर देहात। वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन कानपुर देहात में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही एवं मनी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. राजश्री के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय समायू की चिकित्साधिकारी डॉ. अग्रजा सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल सिंह, फार्मासिस्ट देवेन्द्र कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श देने के साथ जरूरतमंदों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयों का भी वितरण किया।
शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जनकल्याण की भावना को सशक्त करना रहा।









